लुटुआ के जंगलों से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 175 डेटोनेटर बरामद

लुटुआ थाना क्षेत्र के लड़ुइया पहाड़ और सिंघवा स्थान के जंगली इलाकों से पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने भारी मात्रा में डेटोनेटर सहित कई विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं.

बांकेबाजार. लुटुआ थाना क्षेत्र के लड़ुइया पहाड़ और सिंघवा स्थान के जंगली इलाकों से पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने भारी मात्रा में डेटोनेटर सहित कई विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं. इस संबंध में लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि यह अहम सफलता सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों और जिला पुलिस द्वारा चलाये गये एक संयुक्त अभियान के दौरान मिली. गुप्त सूचना के आधार पर लुटुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुसिया, महादेव स्थान, सिंघवा, बली बथान, शिकारी कुआं और गुलरिया तरी पहाड़ी के घने जंगली क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस विशेष ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ की डी/215 बटालियन के जवानों और पुलिस टीम ने लड़ुइया पहाड़ व सिंघवा स्थान से 175 पीस कॉमर्शियल डेटोनेटर, लगभग 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और एक हजार मीटर लंबी कॉमर्शियल कोडेक्स वायर बरामद की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नक्सल मुक्त दावों पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि एक तरफ सरकार और प्रशासन इस इलाके के पूरी तरह से नक्सल मुक्त होने का दावा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ इन सुदूर क्षेत्रों से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियों की बरामदगी गंभीर चिंता का विषय बन गयी है. यह बरामदगी इस बात को पुख्ता कर रही है कि इलाके में नक्सली अब भी अपनी उपस्थिति बरकरार रखे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >