लावारिस हालत में मिला 24 पीस केन बियर

आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के अंतिम छोर से रविवार को लावारिस हालत में 24 पीस केन बियर बरामद किया गया.

गया. आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के अंतिम छोर से रविवार को लावारिस हालत में 24 पीस केन बियर बरामद किया गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया गया. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक बैग देखा गया. बैग को खोला तो उसमें 24 पीस केन बियर पाया गया. पुलिस ने बियर को जब्त करते हुए रेल थाने में अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >