225 लीटर डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

एएसपी ने की छापेमारी

एएसपी ने की छापेमारी, प्रतिनिधि, आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ में शेरघाटी एएसपी डॉ के रामदास के नेतृत्व में रविवार की रात पुलिस टीम की ओर से की गयी छापेमारी में 225 लीटर डीजल बरामद किया गया है. आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि छापेमारी में विजय कुमार के घर से 175 लीटर और शमशेर प्रसाद की दुकान से 38 लीटर डीजल बरामद किया गया है. इसके अलावा वाहनों की टंकी से तेल निकालने के काम में आने वाला गैलन, टेप और पाइप आदि उपकरण भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक में विजय कुमार और उसके भाई अजय कुमार को नामजद बनाया गया हैए जबकि दूसरे में शमशेर प्रसाद को नामजद बनाया गया है. अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि नवगढ़ के कुछ धंधेबाजों की ओर से जीटी रोड से गुजरने वाले ट्रकों आदि से डीजल पेट्रोल निकालकर बेचने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गयी है. बताया जाता है कि एएसपी के नेतृत्व में करीब तीन घंटे की गयी छापेमारी से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है. रात्रि में पुलिस आने की खबर पाकर कई लोगों के भाग जाने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >