टिकट चेकिंग में 1768 यात्री धराये, नौ लाख रुपये वसूले गये

गया न्यूज : पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान

गया न्यूज : पूरे डीडीयू मंडल में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान

संवाददाता, गया.

डीडीयू मंडल की ओर से मंगलवार को मेगा ड्राइव टिकट चेकिंग अभियान विशेष रूप से चलाया गया. टिकट चेकिंग अभियान डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ व जपला समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया. वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम खंड, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया व पटना-गया खंड से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में अधिकारियों ने जांच की. जांच के दौरान लगभग 1768 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है. उनसे जुर्माने के रूप में लगभग नौ लाख 53 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है. मेगा ड्राइव जारी है, जो रात्रि 10 बजे तक चलेगा. इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा. सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें. अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >