छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

प्रतिनिधि, बेलागंजउगते सूर्य को अर्घ प्रदान करने के साथ-साथ बेलागंज व नगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को छठ पर्व संपन्न हो गया. इसके पहले बुधवार की शाम छठ व्रतियों ने सोनपुर, चाकंद, सूर्य मंदिर तालाब, पाई बिगहा, श्रीपुर, मेन, इरकी, बिथो, कंडी सहित अन्य स्थानों पर छठ घाटों पर सूर्य को अर्घ प्रदान किया गया. […]

प्रतिनिधि, बेलागंजउगते सूर्य को अर्घ प्रदान करने के साथ-साथ बेलागंज व नगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को छठ पर्व संपन्न हो गया. इसके पहले बुधवार की शाम छठ व्रतियों ने सोनपुर, चाकंद, सूर्य मंदिर तालाब, पाई बिगहा, श्रीपुर, मेन, इरकी, बिथो, कंडी सहित अन्य स्थानों पर छठ घाटों पर सूर्य को अर्घ प्रदान किया गया. इस दौरान बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. बेलागंज व चाकंद बाजार में पूजा समितियों द्वारा स्थापित सूर्य की चलायमान प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. प्रतिमा स्थल पर सुबह से देर शाम तक महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ लगी रही. प्रतिमा स्थल पर सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा के अलावा उन्हें अर्घ प्रदान करती महिला व सिर पर टोकरी लिये पुरुष अपनी ओर को आकर्षित करते रहे. प्रतिमा स्थल पर आकर्षक रंग-बिरंगे बिजली के बल्व व लाउडस्पीकर के बजने से धार्मिक गीत-संगीत से बेलागंज व संपूर्ण चाकंद का माहौल धर्ममय बना हुआ था. भंडारा का किया गया आयोजनप्रतिनिधि, बेलागंजचाकंद बाजार में जनता पुस्तकालय के समीप स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा के समीप पूजा समिति द्वारा गुरुवार को भंडारा का आयोजन किया गया. चाकंद श्री सूर्य पूजा समिति के संयोजक शंकर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी प्रतिमा की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >