खूब बिके चाट, गुपचुप व चाउमिन

गया. दीपावली, भैयादूज व छठ की समाप्ति पर गुरुवार को छठ घाटों पर व उसके आस-पास के रास्ते पर किनारे लगाये गये चाट, गुपचुप व चाउमिन के ठेले पर खूब भीड़ देखी गयी. सबसे ज्यादा भीड़ महिला, युवतियों व किशोर-किशोरियों की देखी गयी. बुधवार की रात से ही दुकानदार गुरुवार की सुबह की बिक्री का […]

गया. दीपावली, भैयादूज व छठ की समाप्ति पर गुरुवार को छठ घाटों पर व उसके आस-पास के रास्ते पर किनारे लगाये गये चाट, गुपचुप व चाउमिन के ठेले पर खूब भीड़ देखी गयी. सबसे ज्यादा भीड़ महिला, युवतियों व किशोर-किशोरियों की देखी गयी. बुधवार की रात से ही दुकानदार गुरुवार की सुबह की बिक्री का अंदाजा लगाकर ठेले को सजाने व सामान बनाने में व्यस्त दिखे. अहले सुबह से ही पितामहेश्वर, ब्राह्मणीघाट, सीढि़याघाट, महादेव घाट पर नदी में ठेले पर चाट, गुपचुप, आइसक्रीम सजे थे. अर्घ देने के बाद कई दिनों से प्रसाद व मीठा का सेवन करते ऊब चुके लोग जैसे इन ठेलों पर टूट पड़े. घाट के बाहर भी सड़कों के किनारे ठेले सजे थे. कुल मिलाकर मेले सा दृश्य देखने को मिल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >