छठ करने जा रही महिला मार्शल के धक्के से हुई घायल

भभुआ (सदर). ससुराल से मायके छठ करने जा रही एक महिला मार्शल की चपेट में आकर बूरी तरह से घायल हो गयी. महिला को धक्का मार कर भाग रहे मार्शल को स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. वहीं, बूरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली […]

भभुआ (सदर). ससुराल से मायके छठ करने जा रही एक महिला मार्शल की चपेट में आकर बूरी तरह से घायल हो गयी. महिला को धक्का मार कर भाग रहे मार्शल को स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. वहीं, बूरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार क ो भभुआ प्रखंड के नीबी के रहनेवाली मंजु देवी पति श्रीराम यादव अपराह्न 11.30 बजे ससुराल से छठ करने के लिए फल और अन्य पूजा के समान के साथ अपने मायके चैनपुर थाना क्षेत्र के असराढ़ी गांव जा रही थी. मायके जाने के क्रम में भभुआ मुंडेश्वरी पथ पर बेतरी मोड़ के समीप उक्त महिला को पीछे से आ रही मार्शल ने जबरदस्त धक्का मार दिया, जिससे महिला बूरी तरह से घायल होकर वहीं गिर पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >