व्रतियों को फलों से सजे 200 सूप बांटेगा बुलियन एसोसिएशन

संवाददाता, गया विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा शहर के विभिन्न मागार्ें व छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सूप में पूजन के सामान या फलों से सजे सूप भेंट किये जाते हैं. डालमिया परिवार की ओर से इस मौके पर साड़ी व धोती का नि:शुल्क वितरण किया जाता है. छठ शुरू होने से 15 […]

संवाददाता, गया विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा शहर के विभिन्न मागार्ें व छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सूप में पूजन के सामान या फलों से सजे सूप भेंट किये जाते हैं. डालमिया परिवार की ओर से इस मौके पर साड़ी व धोती का नि:शुल्क वितरण किया जाता है. छठ शुरू होने से 15 दिन पहले से ही यह सिलसिला जारी हो जाता है. छठ के पहले अर्घ के दिन तक यह सिलसिला जारी रहता है. जरूरतमंदों को धोती व साड़ी भेंट की जाती है. उधर बुलियन एसोसिएशन भी बुधवार की शाम चौक सर्राफा के पास छठ व्रतियों को फलों से सजे सूप बांटेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन प्रसाद वर्मा ने बताया कि महापर्व छठ के दौरान बुधवार की शाम घाटों पर अर्घ देने जा रहीं छठ व्रतियों को एसोसिएशन की ओर से फलों से सजे 200 सूप बांटे जायेंगे. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से सड़कों की साफ -सफाई भी की जायेगी. (अमरजीत)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >