वर्मा मोड़ से बोधगया मठ तक लगीं फलों की दुकानें फोटो- बोधगया 04 (बोधगया के बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर लगी फलों की दुकानें) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व को लेकर मंगलवार को बोधगया के गोदाम रोड जाने वाली सड़क वर्मा मोड़ से बोधगया मठ तक फलों की दुकानों से सजी रही. सड़क के दोनों किनारों पर विभिन्न तरह के फलों, गन्ना व पूजन सामग्री की दुकानें लगी रही. बुधवार की दोपहर तक ये दुकानें लगी रहेंगी. इसके बाद इन दुकानों को हटा लेने का निर्देश दिया गया है. फलों की खरीदारी को लेकर मंगलवार को काफी भीड़ रही. इसके कारण पुलिस काफी चौकस नजर आयी. उधर, छठ पूजा को लेकर बोधगया के गांधी चौक, सिढ़ीया घाट व काली मंदिर घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. बुधवार की शाम उक्त रास्ते से गुजरने वाले छठ व्रती व श्रद्धालु भगवान भास्कर के दर्शन करते हुए छठ घाट पर जायेंगे व फिर गुरुवार की सुबह अर्घदान व पारण करने के बाद घर लौटते वक्त छठव्रती भगवान सूर्य का दर्शन करेंगे.
छठ को फल बाजार में भीड़-भाड़
वर्मा मोड़ से बोधगया मठ तक लगीं फलों की दुकानें फोटो- बोधगया 04 (बोधगया के बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर लगी फलों की दुकानें) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व को लेकर मंगलवार को बोधगया के गोदाम रोड जाने वाली सड़क वर्मा मोड़ से बोधगया मठ तक फलों की दुकानों से सजी रही. सड़क […]
