19 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान संवाददाता, गया छठ पूजा के दौरान गया व आसपास के जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बादल छाये रहने व बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है. पटना से मौसम विभाग के निदेशक एके सेन ने बताया कि गया व आसपास के जिलों में दो नवंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, यानी छठ के दौरान बादल छाये रहने व बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है. गौरतलब है कि रविवार से मंगलवार तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे. उन्होंने बताया कि दो नवंबर तक तापमान न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. लेकिन, ठंड अभी शुरू नहीं होगी. ठंड की शुरुआत 13 डिग्री से तापमान नीचे जाने पर माना जाता है.
छठ में साफ रहेगा मौसम
19 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान संवाददाता, गया छठ पूजा के दौरान गया व आसपास के जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बादल छाये रहने व बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है. पटना से मौसम विभाग के निदेशक एके सेन ने बताया कि गया व आसपास के जिलों में दो नवंबर […]
