गया में हथियार व तेजाब डाल कर युवक की हत्या

बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव की घटनाअपराधियों ने युवक के नाक व कान भी काटे मौलानगर में कुश्ती प्रतियोगिता देखने गया युवक प्रतिनिधि, बथानीगया जिले के बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव के समीप पैमार नदी के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार व तेजाब डाल कर 30 वर्षीय एक युवक […]

बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव की घटनाअपराधियों ने युवक के नाक व कान भी काटे मौलानगर में कुश्ती प्रतियोगिता देखने गया युवक प्रतिनिधि, बथानीगया जिले के बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव के समीप पैमार नदी के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार व तेजाब डाल कर 30 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी. युवक की पहचान सियारभुका गांव के चंद्रिका यादव के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है. रविवार की सुबह लोगों ने पैमार नदी के पास शव देखा और इसकी सूचना बथानी थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. ग्रामीणों के अनुसार, गोवर्धन पूजा के मौके पर विजय कुमार मौलानगर में कुश्ती प्रतियोगिता को देखने गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. मृतक रिश्ते में पूर्व विधायक किशोरी यादव का भतीजा व गोतिया बताया जाता है. युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज कर छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को एक शव बरामद किया. शव की शिनाख्त सियारभुका गांव के चंद्रिका यादव के पुत्र 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है. शव की शिनाख्त न हो, इसलिए मृतक के चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया था. अपराधियों ने मृतक के नाक व कान भी काट दिये थे. युवक की कमर पर एक छेद भी पाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >