मुख्यमंत्री को सौंपे गये बिल्डिंग के प्राक्कलन संबंधित कागजात सीएम ने की थी 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा वरीय संवाददाता, गयागया कोर्ट के परिसर में 70.31 लाख रुपयों की लागत से बार एसोसिएशन की बिल्डिंग बनेगी. इस बाबत इंजीनियरों द्वारा तैयार कागजात को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात कर सौंपा. गया बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दिनों गया बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोर्ट परिसर में बिल्डिंग के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की थी. इसी योजना को मूर्तरूप देने के लिए इंजीनियरों से बिल्डिंग का प्राक्कलन तैयार कराया गया और मुख्यमंत्री को सौंपा गया. साथ ही, गया में निगरानी अदालत के गठन व उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना के लिए प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव जगदीश प्रसाद यादव, वरीय अधिवक्ता एजाज अहमद खां, रवींद्र प्रसाद व विनय किशोर प्रसाद शामिल थे.
70.31 लाख से बनेगी बार एसोसिएशन की बिल्डिंग!
मुख्यमंत्री को सौंपे गये बिल्डिंग के प्राक्कलन संबंधित कागजात सीएम ने की थी 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा वरीय संवाददाता, गयागया कोर्ट के परिसर में 70.31 लाख रुपयों की लागत से बार एसोसिएशन की बिल्डिंग बनेगी. इस बाबत इंजीनियरों द्वारा तैयार कागजात को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक […]
