ऑटो से गिरने से महिला का पैर व बच्ची का हाथ कटा, जाम की सड़क

बाराचट्टी : मोहनपुर के बनाही गांव के पास ऑटो और पिकअप के बीच हुई टक्कर के बाद ऑटो गड्डे में जा गिरा. जिससे वाहन पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में सागरपुर चोरनीमा गांव की गुड़िया देवी (30)पति पिंटू कुमार और बेटी दिव्यांति कुमारी (8) शामिल हैं. थाना प्रभारी रविभूषण ने […]

बाराचट्टी : मोहनपुर के बनाही गांव के पास ऑटो और पिकअप के बीच हुई टक्कर के बाद ऑटो गड्डे में जा गिरा. जिससे वाहन पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों में सागरपुर चोरनीमा गांव की गुड़िया देवी (30)पति पिंटू कुमार और बेटी दिव्यांति कुमारी (8) शामिल हैं. थाना प्रभारी रविभूषण ने बताया कि बनाही गांव के पास पिकअप और ऑटो के बीच टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद ऑटो गड्ढे में जा गिरा. इससे ऑटो में सवार गुड़िया कुमारी का दाहिना पैर, जबकि उसकी बेटी दिव्यांती का दाहिना हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया. घटना के बाद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद गया रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद गुस्साये लोगो ने कंचनपुर-ईटवां सड़क पर टायर जला कर विरोध जताया और कहा कि इस रास्ते पर वाहन अनियंत्रित ढंग से चल रहे हैं. इस कारण आये दिन कोई न कोई घटना हो रही है. थाना प्रभारी रविभूषण ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >