आवासीय सुविधा से पूरी तरह लैस हुआ आरसेटी

गया : पीएनबी का डेल्हा स्थित रूलर सेल्फ इंप्लाइमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) अब पूरी तरह से आवासीय सुविधा से लैस हो गया है. मसलन जिले के दूर-दराज इलाके से ट्रेनिंग लेने के लिए आनेवाली युवतियों को अब शहर में आवास ढूंढ़ने के संकट से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. आवासीय सुविधा के साथ ही उन्हें न […]

गया : पीएनबी का डेल्हा स्थित रूलर सेल्फ इंप्लाइमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) अब पूरी तरह से आवासीय सुविधा से लैस हो गया है. मसलन जिले के दूर-दराज इलाके से ट्रेनिंग लेने के लिए आनेवाली युवतियों को अब शहर में आवास ढूंढ़ने के संकट से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. आवासीय सुविधा के साथ ही उन्हें न केवल चाय पानी बल्कि भोजन की भी सुविधा दी जायेगी.

पीएनबी बैंक द्वारा प्रस्तावित युवतियों को आरसेटी स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग देता है. ट्रेनिंग के तहत उन्हें हर सुविधा दी जाती है. साथ ही ट्रेनिंग पूरी करनेवाली छात्राओं को स्वरोजगार के लिए बैंक की ओर से पर्याप्त राशि भी लोन के तहत मुहैया करायी जाती है.
खास बात यह है कि इस सेंटर से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले दर्जनों युवतियां अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपने प्रदेश से लेकर दूसरे प्रदेश में आर्थिक रूप से खुद को समृद्ध करते हुए परिवार चला रही हैं.
यही नहीं बड़े शहरों में बड़ी कंपनियों में काम भी कर रही हैं. इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद आरसेटी के पास युवतियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था नहीं थी. इस वजह से कई युवतियां ट्रेनिंग लेने से कतराती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
आधुनिक सुविधाओं से लैस आरसीटी ने तैयार किया है. खास बात यह है कि हॉस्टल की सुविधा उस बिल्डिंग में है जिसमें छात्रों को ट्रेनिंग दी जाती है. यानी छात्राओं को क्लास के लिए आने-जाने के दौरान होनेवाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल गया. इसके अलावा बिल्डिंग परिसर में ही हॉस्टल में रहनेवाली छात्राओं के लिए किचन की भी व्यवस्था की गयी है.
किचन की ओर दिये जाने मेन्यू को भी हॉस्टल परिसर में चस्पा किया गया है ताकि छात्राओं को पता रहे कि किस दिन और कब उन्हें क्या खाने-पीने के लिए मिलेगा. हॉस्टल में रहनेवाली छात्राओं को आरसेटी की ओर से कंबल भी प्रदान किये गये हैं. साथ ही पूरे हॉस्टल व इंस्टीट्यूट को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है. ताकि बैंक के अधिकारियों की निगरानी बनी रहे.
क्या कहते हैं डायरेक्टर
संस्थान के डायरेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >