मंदिर की दानपेटी तोड़ कर उड़ाये 40 हजार रुपये

मानपुर : मुफस्सिल थाने के जनकपुर मोड़ पर स्थित महावीर मंदिर में शनिवार की रात दानपेटी तोड़ कर उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस मामले में मंदिर के पुजारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस ने पाया कि मंदिर में सात सीसीटीवी हैं, […]

मानपुर : मुफस्सिल थाने के जनकपुर मोड़ पर स्थित महावीर मंदिर में शनिवार की रात दानपेटी तोड़ कर उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस मामले में मंदिर के पुजारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस ने पाया कि मंदिर में सात सीसीटीवी हैं, उसमें चोरी की पूरी गतिविधि कैद हो गयी है.

चोरी करनेवाला युवक पहले मंदिर में पूजा की और मंदिर के सात फेरे लगाये. इसके बाद बाहर निकला, फिर अंदर गया और दानपेटी को उठा कर बाहर लाकर उसे तोड़ कर रुपये लेकर फरार हो गया. चोर ने सिक्कों को छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >