गया : नगर प्रखंड की नैली पंचायत में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत चल रहे काम में लापरवाही बरती जा रही है. इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस दिशा में पीएचइडी कोई कदम नहीं उठाता है, तो लोग सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत नैली पंचायत में पाइप बिछाने का काम चल रहा है. इस काम का ठेका अखिलेश कुमार को मिला है.
तीन के बदले एक फुट गड्ढे में ही डाला जा रहा पाइप

तीन के बदले एक फुट गड्ढे में ही डाला जा रहा पाइप
Copied link
गया : नगर प्रखंड की नैली पंचायत में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत चल रहे काम में लापरवाही बरती जा रही है. इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस दिशा में पीएचइडी कोई कदम नहीं उठाता है, तो लोग सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे. प्राप्त […]
मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए तीन फुट गड्डे का नियम है. लेकिन, यहां ठेकेदार के द्वारा एक से डेढ़ फुट गड्डा खोद कर ही पाइप डाला जा रहा है. इतना ही नहीं, पाइप की क्वालिटी भी काफी खराब है. इसे लेकर लोग काफी नाराज हैं.
वार्ड नौ की बोरिंग भी फेल : इस योजना के तहत नैली पंचायत के पांच वार्डों में काम होना है. ठेकेदार के द्वारा यहां काम में लापरवाही इस कदर बरती गयी है कि वार्ड नौ में की गयी बोरिंग फेल हो गयी है, जबकि इस बोरिंग से अभी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गयी है. हालांकि इस मामले में कुछ दिन पहले जेई के स्तर पर जांच की गयी है.
शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई : इस काम को देख रहे पीएचइडी के जेई अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है. इसके बाद स्पॉट पर जाकर काम को देखा गया. उन्होंने कहा कि ठेकेदार को कहा गया है कि वे अगर काम में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.