गया : मानपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण रविवार को कई ट्रेनें रद्द रहीं. इस कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण उक्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस, गया-डेहरी पैसेंजर, गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस व डेहरी-गया पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द रहा.
नॉन इंटरलॉकिंग से कई ट्रेनें रद्द, परीक्षार्थी रहे परेशान
गया : मानपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण रविवार को कई ट्रेनें रद्द रहीं. इस कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशन प्रबंधक केके त्रिपाठी ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण उक्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर […]

ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिये जाने से परीक्षार्थियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई जगहों से आनेवाले परीक्षार्थियों को वापस लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. गया-किऊल रेलखंड, गया-डेहरी व गया-धनबाद रेलखंडों पर चलनेवाली कई ट्रेनें रद्द रहीं.
ये ट्रेनें रहीं रद्द
गाड़ी संख्या 63317/63318 किऊल-गया व किऊल पैसेंजर 23 दिसंबर तक रद्द
गाड़ी संख्या- 63315 झाझा-गया पैसेंजर 23 दिसंबर तक रद्द
गाड़ी संख्या- 63545 आसनसोल-गया पैसेंजर 23 दिसंबर तक रद्द
गाड़ी संख्या- 63546 गया-आसनसोल पैसेंजर 24 दिसंबर तक रद्द
गाड़ी संख्या- 3023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस 22 दिसंबर तक रद्द
.गाड़ी संख्या-13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस 23 दिसंबर तक रद्द
गाड़ी संख्या-13305/13306 धनबाद-गया व धनबाद-गया एक्सप्रेस 23 दिसंबर तक रद्द
मानपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा
गया. मुगलसराय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना रविवार को मानपुर स्टेशन पहुंचे. इस दौरान मानपुर स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग का काम को देखा. इंजीनियरों की टीम ने डीआरएम से कहा कि नॉन इंटरलॉकिंग का काम समाप्त हो गया है.
अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से किया जा सकेगा. डीआरएम ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. लेकिन, उक्त ट्रेनों को सामान्य रूप में चलाया जायेगा. ताकि, रेलयात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.