बोधगया : मटिहानी के पास हादसे में महिला की मौत

बोधगया : गया-डोभी रोड में रविवार की अहले सुबह मटिहानी के पास बाइक सवार महिला की अज्ञात वाहन से धक्का लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गयी. करीब 40 वर्षीय महिला ज्ञानती देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ बाइक से जा रही थी. बाइक उसका भाई चला रहा था. गाड़ी से ठोकर […]

बोधगया : गया-डोभी रोड में रविवार की अहले सुबह मटिहानी के पास बाइक सवार महिला की अज्ञात वाहन से धक्का लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गयी.

करीब 40 वर्षीय महिला ज्ञानती देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ बाइक से जा रही थी. बाइक उसका भाई चला रहा था. गाड़ी से ठोकर लगाने के बाद दोनों बच्चों को भी मामूली चोट आयी, जबकि बाइक चालक सुरक्षित बच गया. घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया. लेकिन, मौके पर एमयू थाने की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और लोगों को समझा कर रोड जाम नहीं होने दिया.

एमयू थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला डोभी थाने के शाहपुर गांव की रहनेवाली थी. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया व अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत,,गुरुआ. थाना क्षेत्र के मोरहर गांव के रहनेवाले नागेंद्र पासवान की मौत रविवार की सुबह रिम्स (झारखंड) में इलाज के दौरान हो गयी. डॉ सुजेश पासवान ने बताया कि बीते दिन बारात से लौटने के क्रम में चंडी स्थान बाजार में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे.

उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था. संध्या के वक्त दाह-संस्कार में शामिल अनुमंडल कोर कमेटी के सदस्य बबन पासवान, कपिल पासवान, मनोज पासवान, डॉ सुजेश पासवान सहित अन्य लोगों ने शामिल होकर शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >