गया : निजी क्लिनिक के कंपाउंडर की गला रेत हत्या

गुरुआ : थाना क्षेत्र के बिशुन बिगहा गांव में अपराधियों ने बांकेबाजार थाने के खजुरिया गांव के रामकृत पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान की गला रेत कर हत्या कर दी. रविवार को युवक का शव सड़क के किनारे मिला. वह इंटर की परीक्षा पास करने के बाद बांकेबाजार में अंजलि सेवा सदन में कंपाउंडर का […]

गुरुआ : थाना क्षेत्र के बिशुन बिगहा गांव में अपराधियों ने बांकेबाजार थाने के खजुरिया गांव के रामकृत पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान की गला रेत कर हत्या कर दी. रविवार को युवक का शव सड़क के किनारे मिला.
वह इंटर की परीक्षा पास करने के बाद बांकेबाजार में अंजलि सेवा सदन में कंपाउंडर का काम कर रहा था. युवक के मामा तिलकराज पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम युवक क्लिनिक से निकला था, पर घर नहीं आया. उसकी खोजबीन चल ही रही थी कि इसी बीच उसकी हत्या की खबर मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >