आहर में डूबने से युवक की मौत

डुमरिया : थाना क्षेत्र के कोलहुबार में शौच के दौरान आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुप्ता पासवान के रूप में की गयी है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक शौच करने के लिए आहर के किनारे गया था. शीत […]

डुमरिया : थाना क्षेत्र के कोलहुबार में शौच के दौरान आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुप्ता पासवान के रूप में की गयी है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक शौच करने के लिए आहर के किनारे गया था. शीत के कारण पैर फिसलने से आहर में चला गया.

इससे उसकी मौत हो गयी. कुछ समय के बाद एक अन्य व्यक्ति शौच के लिए गया, तो देखा तो आहर से निकाला व स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. घटना की पुष्टि अवर निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद निराला ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >