गया : आतंकी एजाज के साथी की खोज में छापा

मानपुर (गया) : बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के भारत प्रमुख आतंकी एजाज की गिरफ्तारी के बाद बिहार-बंगाल की एटीएस व जिला पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की़ बिहार-बंगाल एटीएस व जिला पुलिस को आतंकी एजाज के साथी रजा उर्फ रफीक अहमद उर्फ असुलाद्दीन उर्फ असुलादा राजा की तलाश है़ शुक्रवार की सुबह 10 बजे से […]

मानपुर (गया) : बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के भारत प्रमुख आतंकी एजाज की गिरफ्तारी के बाद बिहार-बंगाल की एटीएस व जिला पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की़ बिहार-बंगाल एटीएस व जिला पुलिस को आतंकी एजाज के साथी रजा उर्फ रफीक अहमद उर्फ असुलाद्दीन उर्फ असुलादा राजा की तलाश है़

शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ही बंगाल-बिहार एटीएस टीम के साथ जिला पुलिस के अधिकारियों ने फरार आतंकी के कमरे की तलाशी ली. सूत्रों ने बताया कि एजाज व रजा दोनों पिछले छह माह से अबगीला के बरतर मुहल्ले के अलाउद्दीन उर्फ मंगलू के बेटे लड्डू मियां के मकान में किराये का कमरा लेकर रहते थे.

लेकिन, ईद के कुछ दिन पहले ही एजाज यहां से कमरा खाली कर बुनियादगंज थाने के पठानटोली चला गया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी रजा अपनी पत्नी व बच्चा के साथ यहां कमरे में आतंकी एजाज के जाने के बाद भी रह रहा था. वह लोगों की नजर में फेरी देकर पकड़ा बेचने का काम करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >