गया :बच्चाचोर बता विक्षिप्त महिला को पीटा

मानपुर (गया) : बच्चा चोर बता कर मारपीट की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही. ताजा मामला मानपुर की उसरी पंचायत का है. उसरी पंचायत के शेखा बिगहा गांव में बुधवार की दोपहर एक महिला को बच्चा चोर बता कर लोगों ने मारपीट की. इधर, विक्षिप्त महिला कुछ पूछताछ करने पर ठीक से […]

मानपुर (गया) : बच्चा चोर बता कर मारपीट की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही. ताजा मामला मानपुर की उसरी पंचायत का है. उसरी पंचायत के शेखा बिगहा गांव में बुधवार की दोपहर एक महिला को बच्चा चोर बता कर लोगों ने मारपीट की. इधर, विक्षिप्त महिला कुछ पूछताछ करने पर ठीक से जवाब नहीं दे रही थी. इसी दौरान बुनियादगंज थाने की पुलिस को घटना की सूचना मिली. तत्काल थाने के अधिकारी दलबल के साथ शेखा बिगहा पहुंचे व मामले की जांच करते हुए विक्षिप्त महिला को अपने कब्जे में ले लिया.
एसआइ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी. उसे सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर बोधगया महिला सुरक्षा गृह में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार महिला अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >