नालियों पर कब्जा किये दुकानदारों पर चला डंडा

गया : शहर में दूसरे दिन गुरुवार को भी अतिक्रमण ड्राइव चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे बनी नालियों पर अवैध दुकान लगाये व सड़क किनारे दुकान लगाये लोगों को हटाया गया व उनसे जुर्माना वसूला गया. साथ ही दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे आगे से इन जगहों पर दुकानें नहीं लगाएं. […]

गया : शहर में दूसरे दिन गुरुवार को भी अतिक्रमण ड्राइव चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे बनी नालियों पर अवैध दुकान लगाये व सड़क किनारे दुकान लगाये लोगों को हटाया गया व उनसे जुर्माना वसूला गया. साथ ही दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे आगे से इन जगहों पर दुकानें नहीं लगाएं. नगर निगम के उप नगर आयुक्त अजय कुमार की अगुवाई में शहर के मिर्जा गालिब रोड, रामपुर, पुलिस लाइन व गेवाल बिगहा आदि इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया.

शहर में कई जगहों पर सड़क किनारे ही जेनेरेटर रख लोग सड़क का अतिक्रमण कर लेते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. ऐसे लोगों को हिदायत दी गयी कि वे जेनेरेटर रखने की कोई दूसरी व्यवस्था करें, ताकि आगे से वे कार्रवाई से बच सकें. इस पूरे अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 18 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
फुटपाथी दुकानदारों से हो रही ज्यादती : तसलीम
गया. गांधी मैदान फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम ने शहर में अतिक्रमण ड्राइव के दौरान फुटपाथी दुकानदारों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को गांधी मैदान में अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम के अधिकारियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >