मोहड़ा : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

मोहड़ा : मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के तपोवन-वजीरगंज मुख्य मार्ग गांधीनगर के समीप बुधवार की शाम आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे बाइक चालक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मृतक सत्यनारायणपुर के बिकैयपुर टोले का रहनेवाला बताया जा रहा है. वह बुधवार को […]

मोहड़ा : मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के तपोवन-वजीरगंज मुख्य मार्ग गांधीनगर के समीप बुधवार की शाम आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे बाइक चालक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मृतक सत्यनारायणपुर के बिकैयपुर टोले का रहनेवाला बताया जा रहा है.

वह बुधवार को अपने गांव से मोहड़ा प्रखंड के टेटारु स्थित अपनी ससुराल जा रहा था. घटनास्थल पर पहुंची अतरी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है. अतरी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि . घायल युवक की पहचान देर शाम तक नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >