गया : CRPF के रिटायर्ड जवान समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गया : जिले के गुरपा ओपी क्षेत्र के रैगनी जंगल में कारू प्रसाद के ईंट-भट्ठा के समीप अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी. एक मृतक की पहचान गया के नौरंगा निवासी पूर्व सीआरपीएफ जवान कैलाश प्रसाद के रूप में की गयी है. वहीं, दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी […]

गया : जिले के गुरपा ओपी क्षेत्र के रैगनी जंगल में कारू प्रसाद के ईंट-भट्ठा के समीप अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर दी. एक मृतक की पहचान गया के नौरंगा निवासी पूर्व सीआरपीएफ जवान कैलाश प्रसाद के रूप में की गयी है. वहीं, दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की देर शाम की है. बताया जाता है कि सीआरपीएफ का रिटायर्ड जवान बाइक से कहीं जा रहा था. अपराधियों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान को पहले गोली मारी. इसके बाद वह बाइक के साथ धराशायी हो गया. गोली लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, बाइक गिरने पर पीछे बैठे उसके साथी ने भागने का प्रयास किया. इसके बाद अपराधियों ने उसे भी खदेड़ कर गोली मार दी और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >