बोलेरो ने बाइक को चार किमी तक सड़क पर घसीटा

बोधगया : गया-डोभी रोड में जिंदापुर के पास नशे की हालत में बोलेरो के ड्राइवर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार कर घायल कर दिया और बाइक को घसीटते हुए लगभग चार किलोमीटर दूर दोमुहान तक ले आया. संयोग ठीक रहा कि बाइक सवार घटनास्थल पर ही चोट खाकर बाइक से अलग हो गया […]

बोधगया : गया-डोभी रोड में जिंदापुर के पास नशे की हालत में बोलेरो के ड्राइवर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार कर घायल कर दिया और बाइक को घसीटते हुए लगभग चार किलोमीटर दूर दोमुहान तक ले आया. संयोग ठीक रहा कि बाइक सवार घटनास्थल पर ही चोट खाकर बाइक से अलग हो गया था.

घटना की सूचना पर गाड़ी को पकड़ने की फिराक में जुटी मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने बोलेरो को दोमुहान के पास जब्त कर लिया और उसमें सवार दो लोगों को अरेस्ट कर लिया. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो से दो बोतल बियर भी जब्त की गयी है. पकड़े गये दोनों मोहम्मद अख्तर अंसारी व मोहम्मद मकसूद अंसारी झारखंड के बालूमात के रहनेवाले हैं.
दोनों चलती गाड़ी में ही बियर का सेवन कर रहे थे और पकड़े जाने पर जांच में दोनों व्यक्तियों के अल्कोहल का सेवन किये जाने की पुष्टि भी हुई. हालांकि, इस दौरान बोलेरो में सवार अन्य दो लोग फरार होने में कामयाब हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार गोहटी गांव का रहने वाला था, जो मामूली रूप से घायल हुआ. उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >