गया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बहुरानी होटल में छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में दो महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

गया : चाकंद थाना अंतर्गत बजार में स्थित बहुरानी होटल में शनिवार की अहले सुबह गया पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है. साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं. शहर के सिटी डीएसपी राजकुमार साह के नेतृत्व में सिविल […]

गया : चाकंद थाना अंतर्गत बजार में स्थित बहुरानी होटल में शनिवार की अहले सुबह गया पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है. साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं.

शहर के सिटी डीएसपी राजकुमार साह के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने की कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की पुलिस ने एक साथ बहुरानी होटल में छापेमारी कर दो महिलाएं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में ले लिया. छापेमारी में पकड़े गये महिलाओं और पुरुषों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बहुरानी होटल में सेक्स रैकेट का धंधा जोरों पर चल रहा था. लंबे समय से होटल संचालक पिंटू सिंह के इशारे पर यह धंधा चलाया जा रहा था. पकड़ी गयी महिलाएं पश्चिम बंगाल के आसनसोल बाजार की बतायी जा रही हैं. फिलहाल पकड़े गये महिला और पुरुष से शहर के ही थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >