वजीरगंज : रुपये नहीं देने पर नाती ने नानी को मार डाला

वजीरगंज : गेरैया गांव में रविवार की शाम खिजरसराय थाने के बेलौंद गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र प्रेमदत्त कुमार ने अपनी नानी गेरैया गांव की सूर्यमणि देवी की हत्या कर दी. वजीरगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष बी मुर्मू ने बताया कि आरोपित नाती को खिजरसराय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर वजीरगंज लाया गया […]

वजीरगंज : गेरैया गांव में रविवार की शाम खिजरसराय थाने के बेलौंद गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र प्रेमदत्त कुमार ने अपनी नानी गेरैया गांव की सूर्यमणि देवी की हत्या कर दी. वजीरगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष बी मुर्मू ने बताया कि आरोपित नाती को खिजरसराय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर वजीरगंज लाया गया है.

बताया जाता है कि प्रेमदत्त तीन दोस्तों के साथ गेरैया गांव में नानी से पैसा मांगने आया था. पैसे नहीं देने पर नानी व नाती के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान नाती ने दोस्तों के साथ मिल कर नानी की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >