तमन्ना हुई पूरी, बेटे के कंधे पर नहीं देख पाये स्टार

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल गया-राजगीर एनएच-82 पर माउंट लिट्रा स्कूल के पास हुआ हादसा वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच-82 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत माउंट लिट्रा स्कूल के पास पुलिया पर ठोकर से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बाइक पर सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारचट्टी निवासी नरसिंह प्रसाद की […]

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
गया-राजगीर एनएच-82 पर माउंट लिट्रा स्कूल के पास हुआ हादसा
वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच-82 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत माउंट लिट्रा स्कूल के पास पुलिया पर ठोकर से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बाइक पर सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारचट्टी निवासी नरसिंह प्रसाद की पत्नी 65 वर्षीय चंद्रावती देवी बाइक से गिर गयी. लोगों ने घायल पति -पत्नी को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया.
लेकिन, चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने श्री प्रसाद से बयान लेकर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया. अमरेंद्र कुमार, आदित्य प्रसाद वर्मा, संजीव कुमार, उपेंद्र पथिक, रविभूषण सिन्हा, अमित कुमार शिक्षक धनंजय कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया.
ट्रैक्टर मिस्त्री का टूटा हाथ :खिजरसराय. खिजरसराय बाजार में एक ट्रेक्टर मिस्त्री द्वारा ट्रेक्टर के डायानमो में कार्य किये जाने के दौरान ट्रेक्टर एकाएक चालू होकर ट्रेक्टर मिस्त्री हसन पर चढ़ गया, जिसमें उसका हाथ टूट गया.गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. इस घटना में वहां पर लगी हुई एक दो मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है. जिसको ट्रेक्टर मलिक ने मुआवजा देकर अपना बला टाली. उक्त ट्रेक्टर बेलागंज इलाके का बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >