करेंट से युवक की मौत लोगों ने जाम की सड़क

कनौसी गांव में हुआ हादसा मुआवजे का आश्वासन गुरारू : गुरारू प्रखंड के कनौसी गांव के सुरेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे संजय कुमार की मौत शनिवार को बिजली प्रवाहित तार के टूट कर शरीर पर गिर जाने से हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, घटना तब हुई जब संजय अपने घर के पास बने गोशाले […]

कनौसी गांव में हुआ हादसा मुआवजे का आश्वासन

गुरारू : गुरारू प्रखंड के कनौसी गांव के सुरेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे संजय कुमार की मौत शनिवार को बिजली प्रवाहित तार के टूट कर शरीर पर गिर जाने से हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, घटना तब हुई जब संजय अपने घर के पास बने गोशाले में मवेशियों को बांधने गये थे. इस दौरान ऊपर से गुजर रहा जर्जर बिजली प्रवाहित तार संजय के ऊपर गिर गया. इसकी चपेट में वह आ गये.
घटना के बाद ग्रामीण व उनके परिजन इलाज के लिए गुरारू पीएचसी ले आये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को गुरारू चौक पर रख कर मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गुरारू बीडीओ योगेंद्र पासवान व स्थानीय थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने परिजनों को समझा-बुझा कर शव को अपने कब्जे में लिया व गुरारू थाना लेकर चले गये. इस दौरान 11 से 11: 30 तक सड़क जाम रही.
साथ पूरी घटना से कोंच पुलिस को अवगत कराया गया. इसके बाद गुरारू पहुंची कोंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व कोंच चली गयी. बता दें कि गुरारू प्रखंड का कनौसी गांव कोंच थाना क्षेत्र में ही पड़ता है. बीडीओ ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये पारिवारिक लाभ योजना से देने की घोषणा की है. साथ ही आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >