गया : नोटबंदी में नौ करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का आरोप़ आर्थिक अपराध शाखा ने मोतीलाल को उठाया

गया : आर्थिक अपराध शाखा, पटना की टीम ने मानपुर के कारोबारी मोतीलाल पटवा को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम से शनिवार को उठा लिया. टीम के सदस्य पटवा को अपने साथ पटना ले गये हैं. पटवा के खिलाफ वर्ष 2017 में नोटबंदी के दौरान मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया […]

गया : आर्थिक अपराध शाखा, पटना की टीम ने मानपुर के कारोबारी मोतीलाल पटवा को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम से शनिवार को उठा लिया. टीम के सदस्य पटवा को अपने साथ पटना ले गये हैं.
पटवा के खिलाफ वर्ष 2017 में नोटबंदी के दौरान मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप था कि उसने करोड़ों रुपये फर्जी एकाउंट के माध्यम ठिकाने लगाये थे. इस मामले में कड़ी जांच व पूछताछ 2017 से ही चल रही है. संबंधित मामले में गया के जीबी रोड स्थित बैंक अाॅफ इंडिया के दो मैनेजर भी गिरफ्तार किये गये थे. उन्हें बैंक प्रबंधन ने निलंबित भी कर दिया था.
गौरतलब है कि मोतीलाल पटवा ने बैंक ऑफ इंडिया में फर्जी खाते खुलवा कर नोटबंदी के दौरान करोड़ों रुपये ठिकाने लगाये थे. लेकिन, इस बात का खुलासा वर्ष 2017 के दिसंबर में हुआ था. खुलासा होने के बाद उसके घर पर ईडी व इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >