टिकारी के पुरा गांव में लेवी के लिए की फायरिंग

टिकारी (गया) : टिकारी थाना क्षेत्र के पुरा गांव में लेवी के लिए फायरिंग करने से लोगों में दहशत व्याप्त है. टिकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुरा गांव में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा […]

टिकारी (गया) : टिकारी थाना क्षेत्र के पुरा गांव में लेवी के लिए फायरिंग करने से लोगों में दहशत व्याप्त है. टिकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुरा गांव में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि गौतम पेवर ब्लॉक प्लांट पर मुंशी के रूप में कार्य करते हैं.
शुक्रवार की शाम को प्लांट पर गांव के ही कुछ लोग आकर मारपीट करने लगे और 50 हजार रुपये लेवी की मांग की. उन्होंने इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की. वहीं, दूसरी ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गयी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >