गया में नक्सली संगठन ने चिपकाया पर्चा

इमामगंज/डुमरिया (गया) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड रीजनल यूनिफाइड कमांड व उतरी सबजोनल कमेटी ने इमामगंज व मैगरा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हैंडबिल व पोस्टर चिपका कर आमलोगों व प्रशासन से कई प्रश्न पूछे हैं. ये पोस्टर मैगरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लहाड़, मैगरा शिव मंदिर, परसिया मोड़ सहित अन्य […]

इमामगंज/डुमरिया (गया) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड रीजनल यूनिफाइड कमांड व उतरी सबजोनल कमेटी ने इमामगंज व मैगरा थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हैंडबिल व पोस्टर चिपका कर आमलोगों व प्रशासन से कई प्रश्न पूछे हैं.
ये पोस्टर मैगरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लहाड़, मैगरा शिव मंदिर, परसिया मोड़ सहित अन्य स्थानों पर व इमामगंज, डुमरिया मुख्य मार्ग पर उच्च विद्यालय बतेसा, गंगटी बाजार के आसपास, मैरा मोड़ पर देखे गये हैं.
हैंडबिल में पिछले 21 फरवरी को छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनियां गांव के रहने वाले चनारिक यादव, छकरबंधा गांव के रहने वाले दुलारचंद यादव, सवईचवा गांव के रहने वाले गोरे लाल यादव व बांकेबाजार थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव के रहने वाले धर्मेंद्र भुइंया को छकरबंधा थानाध्यक्ष, सीआरपीएफ कमांडेंट व बांकेबाजार के थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया और तीन दिनों के बाद 24 फरवरी को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >