गया की तीन पहाड़ियों पर लगेंगे रोप-वे, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

कलेंद्र प्रताप बोधगया : पर्यटन स्थलों के विकास व पर्यटकों की सुविधा को लेकर गया की तीन पहाड़ियों पर रोपवे लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है व रोपवे निर्माण को लेकर पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होने के […]

कलेंद्र प्रताप
बोधगया : पर्यटन स्थलों के विकास व पर्यटकों की सुविधा को लेकर गया की तीन पहाड़ियों पर रोपवे लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा.
इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है व रोपवे निर्माण को लेकर पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. करीब 27 करोड़ रुपये की योजनाओं को कार्यान्वित होने में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल के बाद स्वीकृति मिलने के बाद रोपवे निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा गया की तीन पहाड़ियों पर रोपवे का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. फिलहाल सीढ़ियों के सहारे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्रह्मयोनि, प्रेतशिला व ढ़ूंगेश्वरी पहाड़ियों पर यात्रियों को पहुंचने की सुविधा बहाल है.
ज्यादा ऊंचाई होने के कारण वृद्ध व दिव्यांग यात्री सीढ़ियों का उपयोग नहीं कर पाते हैं व पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिरों तक नहीं पहुंच पाते. इससे ज्यादातर श्रद्धालु व विदेशी पर्यटक मंदिर का दर्शन करने से वंचित रह जाते हैं.
राजगीर स्थित विश्वशांति स्तूप तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा होने से जिस प्रकार पर्यटकों की संख्या में बढ़ाेतरी हुई, ठीक इसी तरह उक्त पहाड़ियों पर रोपवे की सुविधा होने पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गया की तीन पहाड़ियों पर रोपवे निर्माण की दिशा में काम शुरू होने की घोषणा कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >