गया : मां-बेटे को कमरे में बंद कर बनाया बंधक
मानपुर (गया) : मुफस्सिल थाने से महज एक किलोमीटर दूरी स्थित अबगीला देवी स्थान मुहल्ले में बुधवार को मां-बेटे को उसके पति संजय कुमार व सास मीना देवी ने ही कमरे में बंद कर बंधक बना डाला. लगभग सात घंटे तक महिला सुषमा देवी व उसके नवजात बच्चे एक कमरे के अंदर सुरक्षा की गुहार […]
मानपुर (गया) : मुफस्सिल थाने से महज एक किलोमीटर दूरी स्थित अबगीला देवी स्थान मुहल्ले में बुधवार को मां-बेटे को उसके पति संजय कुमार व सास मीना देवी ने ही कमरे में बंद कर बंधक बना डाला. लगभग सात घंटे तक महिला सुषमा देवी व उसके नवजात बच्चे एक कमरे के अंदर सुरक्षा की गुहार लगाती रही.
इधर, घटना की जानकारी पाकर मुफस्सिल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला व उसके बेटे को कमरे से बाहर निकाल कर मुक्त कराया. पुलिस ने सुषमा देवी के पति संजय कुमार व उसकी सास मीना देवी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर पति व सास पर हमेशा मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
संजय ने की हैं तीन शादियां
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार तीन भाई हैं. संजय सबसे छोटा है. संजय बेरोजगार रहने के बाद भी तीन शादियां कर चुका है. फिलहाल संजय के साथ दो पत्नियां रह रही हैं. दोनों के चार बच्चे हैं. सबसे छोटी पत्नी सुषमा देवी को सुबह सात बजे उसके पति व सास मीना देवी ने कमरे में ताला लगा कर बंद कर दिया और दोनों बाजार चले गये. सुषमा ने जब बाहर निकले का प्रयास किया, तो सफल रहीं हो सकी. अंत में उसने फोन से अपने परिवारवालों को सूचना दी.
परिवार के लोग जब मकान पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर सुषमा को बंधक पाया. उन्होंने मुफस्सिल थाने की पुलिस से मदद कि गुहार लगायी. इसके बाद एसआइ मुकेश कुमार दल-बल के साथ परिवारवालों को लेकर सुषमा के घर पहुंचे और कमरे का ताला काट कर मां-बेटे को बाहर निकला. पुलिस ने तत्काल पति संजय कुमार व सास सुषमा देवी को हिरासत में ले लिया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि किसी परिवार को घर के अंदर बंधक बनाना कानूनी अपराध है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज करते हुए दोषी लोगों को जेल भेज दिया जायेगा.
मानपुर के अबगीला देवी स्थान मुहल्ले की घटना
पति और सास ने ही दिया घटना को अंजाम
सात घंटे बाद पुलिस ने मां-बेटे को कमरे से निकाला बाहर
पुलिस ने सास व पति को किया गिरफ्तार