बोधगया : सांप काटे, तो ओझा नहीं, अस्पताल की ओर करें रुख

बोधगया : गांवों में गर्मी की शुरुआत होते ही अगलगी की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है. इससे बचने के लिए खास कर कच्चे मकानों व खपड़ैल व फूस के छप्पर वाले मकानों में सुबह नौ बजे से पहले व शाम को छह बजे के बाद चूल्हे पर खाना पकाना चाहिए. इससे तेज हवा के […]

बोधगया : गांवों में गर्मी की शुरुआत होते ही अगलगी की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है. इससे बचने के लिए खास कर कच्चे मकानों व खपड़ैल व फूस के छप्पर वाले मकानों में सुबह नौ बजे से पहले व शाम को छह बजे के बाद चूल्हे पर खाना पकाना चाहिए. इससे तेज हवा के कारण आग लगने की संभावना कम हो जाती है. ये जानकारी सोमवार को बोधगया के ई-किसान भवन में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित कार्यशाला में दी गयी.

कार्यशाला में बसाढ़ी, धनावां व बकरौर पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंच व वार्ड सदस्य शामिल हुए. बोधगया के सीओ शिव शंकर राय व बीडीओ विनोद कुमार की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर बकरौर के मुखिया विनोद तिवारी व बारा पंचायत के सरपंच जावेद अख्तर ने सभी जनप्रतिनिधियों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी.

इस दौरान उन्हें बताया गया कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को किसी ओझा-गुणी से झाड़-फूंक कराने की जगह तत्काल रूप से उन्हें किसी नजदीकी अस्पताल में ले जाना चाहिए व इंजेक्शन व उपचार कराना चाहिए. जनप्रतिनिधियों को भूकंप के दौरान बचाव के बारे में भी जानकारी दी गयी.

बताया गया कि भूकंप की स्थिति में घर के मजबूत दीवार के सहारे, कमरे के कोने में सिर पर हाथ व मजबूत सामान रख कर स्थिर रहना चाहिए. भरसक कोशिश करनी चाहिए कि घर से निकल कर खुले मैदान में चले जायें. जनप्रतिनिधियों को कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस बारे में लोगों को भी जागरूक करें.

28 तक आयोजित होगी कार्यशाला : आपदा से बचाव के लिए आगामी 28 जनवरी तक ई-किसान भवन में कार्यशाला आयोजित की जायेगी. इसके तहत मंगलवार को मोचारिम, पड़रिया व नावां, बुधवार को मोराटाल, कन्हौल व गांफाखुर्द पंचायत , गुरुवार को अतिया, मोरामर्दाना व बारा पंचायत, शुक्रवार को झिकटिया, ईलरा व शेखबारा पंचायत के बाद सोमवार को ईटरा व कुरमावां पंचायत के जनप्रतिनिधियों के लिए ई-किसान भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.

इमामगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में सोमवार से पंचायत जनप्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर प्रकृति आपदा से बचाव के लिए गुर सिखाया गया. मौके पर बीडीओ जय किशन, सीओ राजकुमार, अमीर खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण, खिजरसराय. मनरेगा भवन सभागार में आपदा प्रबंधन व जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजन चौधरी ने कहा कि आपदा के समय सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. मौके पर बीडीओ उदय कुमार सहित मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच सहित अन्य मौजूद थे. वहीं, बथानी प्रखंड में भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

डुमरिया. प्रखंड के मनरेगा भवन में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरिया सीओ अरविंद कुमार चौधरी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह, सेवरा पंचायत के मुखिया महेंद्र दास, महुड़ी पंचायत के सरपंच सह प्रखंड अध्यक्ष रामबली पासवान व मंझौली पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव ने फीता काट कर किया. सेवरा पंचायत के मुखिया महेंद्र दास व महुडी पंचायत के सरपंच सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष रामबली पासवान के द्वारा जन प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

आपदा को लेकर किया गया जागरूक, परैया. प्रखंड के किसान भवन सभागार में सोमवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित विषयों को लेकर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जान माल की भारी क्षति पहुंचती है.

प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपदा, उसके कुप्रभाव, आपदा कौशल विकास, आपदा से होने वाली मौतों को कम करना, आपदा से पहुंचने वाली क्षति को पूर्व सुनियोजित बचाव के तरीकों से कम करना, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित बनाना जैसे प्रबंधन के बारे में बताया गया, जिससे आपदा के जोखिम को कम किया जा सके.

उक्त प्रशिक्षण में परैया खुर्द मुखिया सुनील कुमार, सरपंच रणविजय सिंह, अजमतगंज मुखिया रामजी यादव, सरपंच महेंद्र प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य जय चौधरी, मालती देवी, अखिलेश कुमार, ग्रामीण सियाराम सिंह आदि शामिल हुए.

जनप्रतिनिधियों को आपदा से संबंधित दिये गये टिप्स, कोंच. प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में सोमवार को आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को आपदा से निबटने से संबंधित बिंदुओं पर टिप्स दिये गये.

कार्यशाला के पहले दिन असलेमपुर, श्रीगांव व गरारी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच व वार्ड सदस्यों को आपदा से बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया. उक्त कार्यक्रम में सीओ तारा प्रकाश, गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिव कुमार चौहान सहित तीनों पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

मानपुर. आग लगने, सांप काटने, बाढ़ व भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव को लेकर जनप्रतिनिधियों के लिए मानपुर प्रखंड के मनरेगा भवन में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का अायोजन किया गया. मास्टर ट्रेनर मनोज शर्मा व प्रमोद कुमार ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि उनके इलाके में किसी युवक को सांप काट ले, तो उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास नहीं भेज अस्पताल लेकर जाने को कहें.

इधर, बाढ़ आने पर उंचे स्थान पर पहुंचने व भूकंप आने पर मकान से बाहर आने की जानकारी दी. उक्त प्रशिक्षण में मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपप्रमुख अंजू कुमारी, सीआई गोपाल दास, लालकेश्वर दास के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >