बैंक मित्र की हत्या, विरोध में जीटी रोड जाम

गया : बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरी गांव के निकट शनिवार की सुबह पुलिस ने एक बैंक मित्र का शव बरामद किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि मरने वाले की पहचान पिंटू सिंह (40) के रूप में की गयी है. वह आमस बाजार के निवासी थे […]

गया : बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरी गांव के निकट शनिवार की सुबह पुलिस ने एक बैंक मित्र का शव बरामद किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि मरने वाले की पहचान पिंटू सिंह (40) के रूप में की गयी है. वह आमस बाजार के निवासी थे और पंजाब नेशनल बैंक की आमस शाखा में बैंक मित्र के तौर पर कार्यरत थे. वहीं, इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो जीटी रोड पर रख कर सड़क चार घंटे तक जाम कर दिया. बाद में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर समाप्त हुआ.

पिंटू शुक्रवार की देर शाम एक परिचित के घर जाने की बात कह कर अपने घर से निकले थे. शनिवार की सुबह आमस थाना अंतर्गत सिमरी गांव के समीप से पिंटू का शव पड़ा हुआ पाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि पिंटू का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कीगयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >