गया : पटरी में आयी दरार, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गया-कोडरमा इएमयू ट्रेन

फतेहपुर (गया) : गया-धनबाद रेल मंडल के गुरपा-पहाड़पुर स्टेशनों के बीच सात घंटा के अंतराल में अप तथा डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से 63548 डाउन गया-कोडरमा इएमयू ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची. जानकारी के अनुसार, गुरपा तथा पहाड़पुर स्टेशनों के बीच रविवार की सुबह बगबंधवा गांव के संतोष […]

फतेहपुर (गया) : गया-धनबाद रेल मंडल के गुरपा-पहाड़पुर स्टेशनों के बीच सात घंटा के अंतराल में अप तथा डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इस दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से 63548 डाउन गया-कोडरमा इएमयू ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची. जानकारी के अनुसार, गुरपा तथा पहाड़पुर स्टेशनों के बीच रविवार की सुबह बगबंधवा गांव के संतोष यादव नामक युवक ने डाउन लाइन की रेल पटरी टूटी हुई देखी. उक्त घटना रविवार की सुबह 7:25 बजे डाउन लाइन के पोल नंबर 428/20 तथा 428/18 के बीच की है. पहाड़पुर स्टेशन से इएमयू ट्रेन तेज गति से गुरपा की ओर आ रही थी.
संतोष सूझबूझ का परिचय देते हुए लाल कपड़ा हवा में लहराते व हल्ला करते हुए रेल पटरी पर ट्रेन की ओर दौड़ने लगा, जिसे देख ट्रेन के चालक ने अनहोनी की आशंका के मद्देनजर ट्रेन को रोक दिया. इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >