रांची से पटना लौट रहे तेज प्रताप पड़े बीमार, बोधगया में हुआ इलाज

बोधगया : रांची में अपने पिता लालू प्रसाद से मिल कर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार की देर रात पटना लौटने के दौरान बोधगया पहुंचे. यहां उनकी तबीयत बिगड़ गयी. बोधगया पीएचसी के प्रभारी डॉ मनोज कुमार ने तेज प्रताप की सेहत की जांच-पड़ताल की. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें बुखार व पेशाब में […]

बोधगया : रांची में अपने पिता लालू प्रसाद से मिल कर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार की देर रात पटना लौटने के दौरान बोधगया पहुंचे. यहां उनकी तबीयत बिगड़ गयी. बोधगया पीएचसी के प्रभारी डॉ मनोज कुमार ने तेज प्रताप की सेहत की जांच-पड़ताल की. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें बुखार व पेशाब में जलन की शिकायत थी. उन्हें जरूरी दवाएं व सलाह दी गयी है.

पता चला है कि रात भर बोधगया में विश्राम के बाद सोमवार को तेज प्रताप पटना लौटेंगे. अनुमान है कि पटना रवाना होने से पहले वह महाबोधि मंदिर भी जा सकते हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इलाज के बाद तेज प्रताप की तबीयत में सुधार है. पटना से रांची जाने और पुन: रांची से पटना लौटने के दौरान लंबी सड़क यात्रा के चलते उन्हें काफी थकान हो गयी थी. बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि तेज प्रताप यहां होटल रॉयल रेसिडेंसी में ठहरे हुए हैं.

उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी एेश्वर्या राय से तलाक लेने संबंधी अदालत को अर्जी देने के बाद राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जेल में बंद अपने पिता से मिलने शनिवार को रांची गये थे और मुलाकात के बाद वापस रविवार को पटना के लिए निकल पड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >