शहर में बेरोजगारी को कम करने के लिए दुकान बनायेगा नगर निगम

गया : स्टेशन रोड (डोमटोली) व कठोकर तालाब के पास नगर निगम दुकानें बना कर बेरोजगारों को देने का फैसला किया है. सोमवार को आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने इस योजना पर मुहर लगायी. बैठक में मेयर वीरेंद्र कुमार व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि खाली पड़े जमीन पर दुकान […]

गया : स्टेशन रोड (डोमटोली) व कठोकर तालाब के पास नगर निगम दुकानें बना कर बेरोजगारों को देने का फैसला किया है. सोमवार को आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने इस योजना पर मुहर लगायी. बैठक में मेयर वीरेंद्र कुमार व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि खाली पड़े जमीन पर दुकान बनाने का फैसला बोर्ड ने पहले ही ले चुका है.
इसके लिए निगम के इंजीनियर डीपीआर भी तैयार कर लिये हैं. काम आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही निविदा निकालने का आदेश दिया गया है. तीन नवंबर तक निविदा के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जायेगा. दुकान बनने के बाद बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा उसके साथ ही निगम में आय के श्रोत भी बढ़ेंगे. इसके साथ ही सदस्यों ने बैठक में कई और विषयों पर निर्णय लिये.
छठ बाद होगी स्वच्छता अभियान की शुरुआत
डिप्टी मेयर ने कहा कि छठ के बाद चार चरण में स्वच्छता जागरूकता अभियान शहर में चलाया जायेगा. पहले चरण में यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने का घर-घर जाकर अपील, दूसरे चरण में चौंक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा, तीसरे चरण सेक्टर बना कर नुक्कड़ सभा व चौथे चरण में निगम स्तर पर सभा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद नगर निगम यत्र-तत्र कचरा फेंकनेवालों पर कड़ाई से कार्रवाई करेगी. मौके पर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मनोज कुमार, संतोष कुमार, स्वर्णलता वर्मा, उषा देवी, चुन्नु खां व निगम के अधिकारी मौजूद थे.
छठ में घाटों पर बिछाये जायेंगे कालीन
छठ-व्रतियों व श्रद्धालुओं के सामने निगम बेहतर छवि प्रस्तुत करने के लिए कुछ घाटों पर कालीन बिछाने का फैसला लिया है. बैठक में डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर के 25 घाटों व तालाबों की साफ-सफाई व कुंड बनाने के लिए काम शुरू करने का निर्देश दिये, ताकि छठ के समय अफरा-तफरी का माहौल नहीं पैदा हो.
सफाई प्रभारी दिनकर प्रसाद ने कहा कि बॉटम नाले के अंदर ग्राउंड सफाई बहुत जरूरी है. देखने से लगता है कि कई वर्षों से इसकी सफाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि मार्च तक यह काम खत्म हो जायेगा. साथ ही सफाई प्रभारी को कहा गया कि अगले वर्ष बरसात में शहर में पानी जमने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >