गया : दो महिलाओं को पुलिस ने छोटकी नवादा से पकड़ा !

पर पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से किया इन्कार दिन भर मुहल्ले में होती रही तरह-तरह की चर्चा गया : छोटकी नवादा की एक गली में शनिवार की दोपहर पुलिस पहुंची अौर एक नाबालिग लड़की और उसके साथ एक अन्य महिला को साथ लेकर चली गयी. इसके बाद यह पूरे मुहल्ले में चर्चा का विषय […]

पर पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से किया इन्कार
दिन भर मुहल्ले में होती रही तरह-तरह की चर्चा
गया : छोटकी नवादा की एक गली में शनिवार की दोपहर पुलिस पहुंची अौर एक नाबालिग लड़की और उसके साथ एक अन्य महिला को साथ लेकर चली गयी. इसके बाद यह पूरे मुहल्ले में चर्चा का विषय बन गया.
जितनी मुंह उतनी बात की जा रही थी. बताया जाता है कि टिकारी बाजार से यहां एक प्रेमी जोड़ा आकर किराये पर कमरा लेकर रह रहा था. इसी के पास कुछ लड़कियों व औरतों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की दोपहर पुलिस की एक गाड़ी आयी और यहां से एक औरत व लड़की को अपने साथ ले गयी. इससे अधिक जानकारी कोई भी देने को तैयार नहीं हो रहा था.
कोई कह रहा था कोतवाली, तो कोई डेल्हा थाने की पुलिस के होने की बात कर रहा था. डेल्हा थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार व कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छोटकी नवादा से किसी महिला व लड़की को पकड़ने पुलिस किसी मामले में नहीं गयी है. इसकी जानकारी उनके पास नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >