बाल गृह समेत पर्यवेक्षण गृह में डॉक्टरों की होगी प्रतिनियुक्ति

गया : पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र, खुला आश्रय गृह व बालिका गृह में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति होगी. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक मोहम्मद कबीर ने सिविल सर्जन को पत्र भेजा है. इस पत्र में उल्लेख है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के बाद सरकार […]

गया : पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र, खुला आश्रय गृह व बालिका गृह में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति होगी. इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक मोहम्मद कबीर ने सिविल सर्जन को पत्र भेजा है. इस पत्र में उल्लेख है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के बाद सरकार द्वारा बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डाॅक्टर की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है. इसी के आलोक में उक्त सभी जगहों पर तीन दिन नियमित डाॅक्टरों की प्रतिनियुक्ति होनी है. सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी यहां मुहैया करायी जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >