दो ट्रेनों में छापेमारी, रफीगंज के दो धंधेबाज गिरफ्तार

गया : रेल पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस व मुंबई मेल ट्रेनों में छापेमारी कर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस से 100 पाउच देशी शराब जब्त की गयी. इस दौरान शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. […]

गया : रेल पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस व मुंबई मेल ट्रेनों में छापेमारी कर शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस से 100 पाउच देशी शराब जब्त की गयी. इस दौरान शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
वहीं मुंबई मेल से 38 बियर केन के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के निवासी मोहम्मद छोटू व रवि कुमार के रूप में की गयी है. दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी रफीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले दो शराब धंधेबाजाें को पकड़ा गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाजों को पकड़ने के लिए गया, मानपुर, पहाड़पुर, टनकुप्पा सहित अन्य स्टेशनों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >