देखें कहीं बदहाल बिजली का तार ताे नहीं लटक रहा

गया : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार काे पितृपक्ष मेला की तैयारी काे लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने गठित 16 समितियाें के नाेडल पदाधिकारियाें के साथ बैठक की. डीएम ने समितियों के नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने समितियों के सदस्यों के साथ भ्रमण कर सभी तरह के कार्यों का निरीक्षण करने काे कहा. कार्ययोजना बना लेने का […]

गया : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार काे पितृपक्ष मेला की तैयारी काे लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने गठित 16 समितियाें के नाेडल पदाधिकारियाें के साथ बैठक की. डीएम ने समितियों के नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने समितियों के सदस्यों के साथ भ्रमण कर सभी तरह के कार्यों का निरीक्षण करने काे कहा. कार्ययोजना बना लेने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को सर्वे करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि निश्चित करें कि कहीं जर्जर तार ताे नहीं लटक रहा है. साथ ही मेला क्षेत्र में कवर्ड तार लगे हैं या नहीं. अगर ऐसा है ताे उसे तत्काल ठीक करें. साफ-सफाई की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया.
तीर्थयात्रियाें काे न हो काेई परेशानी, ऐसी करें व्यवस्था : डीएम ने आवासन समिति को सभी आवासन स्थलों का भ्रमण कर जांच कर लेने का निर्देश दिया. साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, जलापूर्ति इत्यादि काे भी दुरुस्त करने के अबतक के कामकाज की समीक्षा की. आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह ध्यान रखने का निर्देश दिया. मेला के दौरान सभी आवश्यक दवाएं सिविल सर्जन को उपलब्ध रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >