सम्मान से प्रतिभाओं की उड़ान को लगेंगे पंख

गया : प्रतिभा को बस पंख लगाने की देर होती है. इसके बाद उड़ान शुरू हो जाती है. प्रभात खबर सफल प्रतिभाओं को हर साल पंख लगाने का काम करता है. उन्हें सम्मानित करता है, क्योंकि जब कुछ पाने की ललक हो, तो लोग उसे पाकर रहते हैं. इसके लिए बस हौसला बुलंद करने की […]

गया : प्रतिभा को बस पंख लगाने की देर होती है. इसके बाद उड़ान शुरू हो जाती है. प्रभात खबर सफल प्रतिभाओं को हर साल पंख लगाने का काम करता है. उन्हें सम्मानित करता है, क्योंकि जब कुछ पाने की ललक हो, तो लोग उसे पाकर रहते हैं. इसके लिए बस हौसला बुलंद करने की जरूरत होती है. ऐसे में जब मेहनत रंग लाये, तो उसे सम्मान देना भी जरूरी होता है.
इस साल भी गया जिले के सीबीएसई, आइसीएसई और बिहार बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षा में सफलता हासिल करनेवाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. इस सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स को शामिल होने के लिए स्कूल के लेटर हेड पर लिखवा कर और साथ में अंकपत्र संलग्न कर प्रभात खबर कार्यालय (राधा कृष्ण मेमोरियल हॉल, न्यू एरिया-बिसार तालाब) में जमा करवा सकते हैं. सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक इच्छुक छात्र प्रभात खबर कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.
उक्त कार्यक्रम में प्रभात खबर के साथ एनएसआइटी-बिहटा (पटना), जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, मेंटर्स एडुसर्व, महाराज रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, गोल एडुकेशन सर्विसेज, इजी इंग्लिश क्लासेज, विद्या मंदिर क्लासेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयहिंद पब्लिक स्कूल, सुभाष इंटरनेशनल स्कूल, मानव भारती नेशनल स्कूल, गुरुकुल, ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल, मां बागेश्वरी कॉलेज व सांइटेक एजुकेशन जैसी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं.
इन विद्यार्थियों को किया जायेगा सम्मानित
बिहार बोर्ड 10वीं में 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले बच्चों को शामिल किया जायेगा.
सीबीएसई और आईसीएसई 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से ऊपर मार्क्स लानेवाले बच्चों को शामिल किया जायेगा.
वैसे बच्चे, जिन्होंने किसी भी विषय में 100 में 100 नंबर लाया, उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा.
वैसे बच्चे, जिन्होंने विपरीत हालत में अच्छा किया है. उन्हें भी शामिल करने की योजना है.
आइआइटी, मेडिकल, आईएएस, साइंस ओलिंपियाड, मैथ्स ओलिंपियाड में अच्छी रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स को भी शामिल किया जा सकता है.
शहर के न्यू एरिया-बिसार तालाब स्थित राधा कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्थित प्रभात खबर कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक फाॅर्म जमा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >