दो बाइकों में टक्कर, दो लोग जख्मी

मानपुर :फल्गु नदी पर बने सिक्स लेन पुल पर सोमवार की दोपहर बुलेट व पैशन प्रो बाइक आपस में टकरा गयी. इसमें दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक की पहचान गेरे गांव के रहने वाला सागर कुमार के रूप में कर गयी है. सागर के परिजन निजी अस्पताल में […]

मानपुर :फल्गु नदी पर बने सिक्स लेन पुल पर सोमवार की दोपहर बुलेट व पैशन प्रो बाइक आपस में टकरा गयी. इसमें दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक की पहचान गेरे गांव के रहने वाला सागर कुमार के रूप में कर गयी है. सागर के परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं.
बुलेट के चालक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की. पुलिस ने बताया कि बुलेट सवार युवक गया की तरफ से गलत लेन वाले पुल में प्रवेश कर गया व मानपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे सागर कुमार को टक्कर मार दी. इससे दोनों जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >