पालोजोरी : रविवार की रात चोरों ने ब्लॉक रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने हलधर मंडल के घर में किरायेदार के रूप में रह रहे अरुण सिंह के कमरे का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली़ चोरों ने पीछे के दरवाजे को तोड़ कर आंगन में प्रवेश किया़ इसके बाद कमरे का ताला तोड़ कर घर के अंदर रखे अलमारी, बक्सा व एक ट्रंक को घर से बाहर निकाल कर ले गये.
वहीं घर के अंदर रखे सामान को पूरी तरह से बिखेर दिया़ चोरों ने अलमारी, बक्सा व ट्रंक को घर के बगल में लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियों के पास ले जाकर उसे तोड़ा और उसके अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया़ किरायेदार तीन चार दिन पूर्व अपने गांव गये हुए थे़ वहीं इसी परिसर में और भी दो तीन परिवार किराये पर रहते है़ं रात को वे लोग गर्मी ज्यादा होने के कारण ऊपर छत पर सोये हुए थे़ सुबह लोगों ने पीछे के दरवाजा व अरुण सिंह के दरवाजे को टूटा देख कर सूचना अन्य लोगों को दी़ इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने जाकर चोरी की छानबीन शुरू की़ हालांकि कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है़ अरुण सिंह एक एनजीओ में काम करते हैं. अन्य किरायेदारों ने अरुण सिंह को फोन से घर में हुई चोरी की जानकारी दी है़
