लू के थपेड़ों से लोग बेहाल अब मॉनसून का है इंतजार

शुक्रवार को गया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा गया : पिछले दो सप्ताह से आसमान से बरस रही आग से शुक्रवार को भी शहरवासियों को राहत मिलती नहीं दिखी. शुक्रवार को तो आसमान से शरीर को जला देने वाली सूर्य की किरणों ने लोगों को खासा प्रयास किया. प्रमुख सड़कों पर पैदल चलने वाले […]

शुक्रवार को गया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा

गया : पिछले दो सप्ताह से आसमान से बरस रही आग से शुक्रवार को भी शहरवासियों को राहत मिलती नहीं दिखी. शुक्रवार को तो आसमान से शरीर को जला देने वाली सूर्य की किरणों ने लोगों को खासा प्रयास किया. प्रमुख सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की संख्या भी कम दिखी. सूर्य के इस प्रचंड रूप को देख हर कोई हलकान दिखा. परेशानी तब और भी बढ़ गयी जब हवाओं का बहना भी दिनभर बंद रहा. लोग यहां-वहां बैठे दिखाये दिये. आलम यह था कि सड़कों पर दूर-दूर तक कोई नहीं दिखायी दे रहा था.
शुक्रवार को गया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक गया में मौसम का मिजाज इसी तरह से तल्ख बना रहेगा. हालांकि शुक्रवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि गया में बरसात व तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
पिछले कुछ दिनों में गया शहर को छोड़ कई प्रखंडों में तेज बारिश हुई है. पिछले कई बार से ऐसा देखा जा रहा है कि शहर में अपेक्षाकृत ग्रामीण इलाकों के मुकाबले बारिश कम हो रही है. मौसम विभाग से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि बारिश के लिए जिम्मेदार कारक शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा देखे गये हैं. यहां दूसरे इलाकों से आनेवाली हवाओं का संपर्क व बादलों का प्रवेश सीधा होने से इन इलाकों में बारिश होती है जबकि शहरों में ऐसा नहीं हो पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >