शेरघाटी : बच्ची की मौत पर पुलिस पर हमला

शेरघाटी : शहर के नयी बाजार स्थित नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाईवे को जाम कर घंटों हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को भीड़ के आक्रोश का […]

शेरघाटी : शहर के नयी बाजार स्थित नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाईवे को जाम कर घंटों हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत यादव, एसआइ विजय बहादुर सिंह, जवान बैजनाथ पासवान सहित महिला पुलिस अधिकारी वैजयंती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >