इंडिया पावर एक सप्ताह में लगाये उपभोक्ता अदालत

गया : शहर में बीते कई दिनों से इंडिया पावर को लेकर लोगों की मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने कंपनी के अधिकारियों को तलब किया. एसडीओ के कार्यालय पहुंचे अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एसडीओ ने मिल रही शिकायतों के हर बिंदु पर विचार किया. एसडीओ ने […]

गया : शहर में बीते कई दिनों से इंडिया पावर को लेकर लोगों की मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने कंपनी के अधिकारियों को तलब किया. एसडीओ के कार्यालय पहुंचे अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एसडीओ ने मिल रही शिकायतों के हर बिंदु पर विचार किया. एसडीओ ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं,लेकिन समाधान नहीं हो रहा.
यह गलत है. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ता अदालत लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस अदालत में शिकायतकर्ताओं के अलावा सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को भी बुलाया जाये. साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद होंगे. सभी के सामने लोगों की समस्याओं पर बात होगी और समाधान के उपाय तलाशे जायेंगे. एसडीओ के साथ हुई इस बैठक में इंडिया पावर के बिजनेस हेड सुबीर कुमार दास, पीआर मैनेजर सुनील मिश्र व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
मोटरसाइकिल से जायेंगे इलेक्ट्रीशियन एसडीओ ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की बहुत समस्या है. दिन में अगर किसी उपभोक्ता के इलाके में समस्या आती है तो इंडिया पावर का इलेक्ट्रीशियन मोटरसाइकिल से वहां जायेंगे. बड़ी गाड़ी से जाने में वक्त लगता है. इस कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आठ मोटरसाइकिल तैयार किये गये हैं. उसी का प्रयोग किया जायेगा. एसडीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में पीक आवर के दौरान लोड शेडिंग नहीं हो. इसके लिए कंपनी के अधिकारी काम करें.
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रयोग अधिक होता है इसलिए जरूरी है कि हर मेंटेनेंस का काम पहले ही पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि जहां भी एलटी वायर खराब हैं वहां जल्द ठीक किया जाये.
लोगों की शिकायतों का रखें ध्यान
एसडीओ ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि कंपनी के कार्यालय में जा कर शिकायत करने के बाद भी कोई उनकी नहीं सुनता. एसडीओ ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. शहर में जहां भी कंपनी के कार्यालय हैं वहां शिकायत सेल को सतर्क करें और लोगों की शिकायतों को दर्ज करें. साथ ही वक्त रहते उसका समाधान भी करें.
16 घंटे के बाद आयी बिजली
बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय में पिछले 16 घंटे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों की पहल पर बिजली आयी. जानकारी के मुताबिक 28 मई की शाम को आयी तेज आंधी के बाद बिजली के तार टूट गये थे. इसके कारण बलथरवा ग्रीड से सप्लाई बंद हो गयी थी. विद्युत अधीक्षण अभियंता विजय कुमार ने कहा कि जिस जगह पर तार टूटा था वहां ललन पासवान का घर है. वह तार जोड़े जाने का विरोध कर रहा था. काफी समझाने के बाद वह तैयार हुआ इसके बाद काम किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >